{"_id":"5d0d1a3f8ebc3e079f1b38aa","slug":"15611397604-bijnor-news126","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस दिन से बैंक की कनेक्टिविटी ठप, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस दिन से बैंक की कनेक्टिविटी ठप, किसान परेशान
विज्ञापन
नहटौर। जिला सहकारी बैंक की शाखा में दस दिन से इंटरनेट कनेक्टिविटी ठप होने से किसान पेमेंट के लिए भटक रहे हैं। सुबह से शाम तक किसान पेमेंट लेने के लिए बैंक के सामने बैठे रहते हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं होने से मायूस लौटना पड़ रहा है। किसानों ने समस्या को दूर करने के लिए बैंक के सामने प्रदर्शन किया।
नहटौर में जिला सहकारी बैंक की हल्दौर चौराहा शाखा में करीब साढ़े पांच हजार खाता धारक हैं। इससे करीब 50 गांवों के किसान जुड़े हुए हैं। खाताधारक किसान कुलवीर सिंह, वीर सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, कोमल सिंह, होरी सिंह, सरिता, कलावती आदि का कहना है कि दस दिनों से बैंक की इंटरनेट कनेक्टिविटी ठप होने पर कंप्यूटर बंद हैं। किसान पेमेंट के लिए भटक रहे हैं। बैंक कर्मचारी पासबुक जमा करके दूसरे जिला सहकारी बैंक की शाखा में ले जाते हैं। कुछ ही लोगों को पेमेंट मिलता है। रोजाना सैकड़ों किसान बिना पेमेंट के ही लौट जाते हैं। किसानों ने बताया कि इस समय फसल की सिंचाई, खाद, दवाई के लिए पैसे की सबसे ज्यादा जरूरत है। बैंक से पैसा नहीं मिलने पर फसलों की देखरेख नही हो पा रही है। कई किसानों की फसलें सूखने लगी है। दस दिन बीत जाने के बाद भी बैंक व्यवस्था बहाल नहीं कर सका है।
भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष संजीव कुमार का कहना है कि शीघ्र किसानों की समस्या दूर नहीं हुई तो बैंक पर प्रदर्शन किया जाएगा। उधर, बैंक प्रबंधक अशोक कुमार का कहना है कि समस्या के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया हैं। बैंक के कार्यपालक अधिकारी/सचिव अशोक कुमार पटेल का कहना है कि खराब सिस्टम को बदलने का प्रयास किया जा रहा है।