{"_id":"5ce98f66bdec2207680ec497","slug":"15588105209-bijnor-news19","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्द्धा की बाइक से गिर कर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्द्धा की बाइक से गिर कर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृद्धा की बाइक से गिर कर मौत
नगीना। बेटे के साथ बाइक से नजीबाबाद अपनी बेटी के घर जा रही एक वृद्धा की बाइक से गिर कर मौत हो गई। परिजन बिना कानूनी कार्रवाई किए उसके शव को अपने घर शेरकोट ले गए ।
शेरकोट के मोहल्ला अफगानान निवासी सकीना पत्नी अस्मततुल्ला (60)अपने बेटे सलीम के साथ बाइक से नजीबाबाद अपनी बेटी के घर उसके नवजात बेटे को देखने जा रहे थे ।जब वह नगीना रायपुर रोड स्थित ग्राम काजीपुर इमा के पास पहुंचे तो बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। बाइक पर बैठी सकीना नीचे गिर गयी। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके पुत्र सलीम व मौके पर इकट्ठे हुए लोगों ने उसे सीएचसी नगीना भिजवाया जहां डॉक्टर कुणाल ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी की मौत की सूचना जब शेरकोट पहुंची तो उसके परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन दर्जनों की संख्या में नगीना सीएचसी पहुंचे तथा बिना किसी कानूनी कार्रवाई के वृद्धा के शव को शेरकोट ले गए। थाना प्रभारी विनय कुमार में बताएं घटना उनके संज्ञान में है। हलके के दरोगा हरिओम को मौके पर भेजा गया। परिजन बिना कोई कार्रवाई किए वृद्धा के शव घर ले गए।