फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   आपसी सदभाव से मनाएं रविदास जयंती

आपसी सदभाव से मनाएं रविदास जयंती

Tue, 19 Feb 2019 12:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
आपसी सदभाव से मनाएं रविदास जयंती
आपसी सद्भाव से मनाएं रविदास जयंती
विज्ञापन

नगीना। एसडीएम गजेंद्र सिंह ने संत रविदास जयंती का त्यौहार आपसी सद्भाव के साथ मनाने की अपील की।
सोमवार को एसडीएम ने थाना परिसर में रविदास जयंती के अवसर पर निकलने वाले जुलूस के आयोजकों की बैठक ली। एसडीएम ने कहा कि सभी त्योहार आपसी भाईचारे का संदेश देते हैं। इसलिए सभी त्यौहार आपसी भाईचारे व प्रेमपूर्वक बनाने चाहिए। उन्होंने कहा कि रविदास जयंती के अवसर पर बिजली पानी सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा। सीओ प्रवीण सिंह ने लोगों से रविदास जयंती का पर्व आपसी भाईचारे के साथ मनाने की सलाह दी। अध्यक्षता एसडीएम एव संचालन कार्यवाहक थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने किया। इसके बाद कार्यवाहक थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस ने थाना परिसर से पुलिस और पीएसी बल के साथ नगर के मुख्य मार्ग पर फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान मुख्य मार्ग पर हो रहे अतिक्रमण को भी हटाया गया। फ्लैग मार्च रेलवे स्टेशन के चौराहे पर पहुंच कर संपन्न हो गया। बैठक में अशोक कुमार, डा. सुखराम, डा. जयगोपाल, धर्मेंद्र, शीशराम, जगदीश, अनूप, अर्जुन मौजूद रहे ।
भाईचारे के साथ मनाए रविदास जयंती : एसडीएम
कोतवाली देहात। एसडीएम और सीओ ने लोगों से रविदास जयंती शांतिपूर्वक ढंग से आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। अफसरों ने पुलिस को शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। सोमवार को एसडीएम गजेंद्र कुमार व सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने थाना परिसर में पुलिस और क्षेत्र के संभ्रांत लोगों की एक बैठक ली। एसडीएम ने कहा कि रविदास जयंती के त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। उन्होंने पुलिस को गांवों का माहौल खराब करने वाले शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस मौके पर कार्यवाहक थाना प्रभारी निरीक्षक जगपाल गिरी, दरोगा सुशील तोमर, ग्रामीण महेशचंद, हरदेव सिंह, पीरु, आचार्य विजय सिंह, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed