{"_id":"5be48100bdec22693f5f6864","slug":"151541701888-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज पर शैक्षिक प्रमाण पत्र नहीं देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज पर शैक्षिक प्रमाण पत्र नहीं देने का आरोप
Updated Fri, 09 Nov 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेज पर शैक्षिक प्रमाण पत्र नहीं देने का आरोप
बिजनौर। धर्मवीर इंस्टीट्यूट डिग्री कॉलेज, नूरपुर के बीएलएड के छात्र हरीश कुमार ने कॉलेज प्रबंधन पर उसका द्वितीय वर्ष में प्रवेश नहीं करने तथा उसके सभी शैक्षिक मूल प्रमाण पत्र नहीं देने का आरोप लगाया है। डीएम के माध्यम से केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री और मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई कराने की मांग की है। बृहस्पतिवार को भेजे प्रार्थना पत्र में हरीश कुमार ने बताया कि वह मूल रूप से अमरोहा जनपद के गांव डिडौली का रहने वाला है। वह नूरपुर के धर्मवीर इंस्टीट्यूट डिग्री कॉलेज में बीएलएड प्रथम वर्ष का छात्र है। उसने प्रवेश लेते समय प्रथम वर्ष में 35 हजार रुपये जमा किए थे। तभी कॉलेज प्रशासन ने उसके मूल शैक्षिक प्रमाण पत्र जमा कराए थे। आरोप है कि एक साल बीतने के बाद भी प्रमाण पत्र वापस नहीं किए गए। साथ ही अब उससे 50 हजार रुपये और जमा करने की बात कही जा रही है। जबकि इस कोर्स के लिए शासन से केवल 25 हजार रुपये प्रतिवर्ष ही निर्धारित हैं।