फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   लाइसेंस शुल्क जमा न करने वाली शराब की दुकानें होंगी बंद

लाइसेंस शुल्क जमा न करने वाली शराब की दुकानें होंगी बंद

Tue, 03 Jul 2018 01:04 AM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
लाइसेंस शुल्क जमा न करने वाली शराब की दुकानें होंगी बंद
अमरोहा। नगर क्षेत्र में संचालित जिन शराब की दुकानों के लाइसेंस शुल्क अभी तक जमा नहीं किए गए हैं। नगर पालिका अब इन दुकानों के मालिकों को फाइनल नोटिस भेजकर चालान करने की योजना बना रही है। इसके तहत नगर क्षेत्र में संचालित शराब की दुकानों पर कार्रवाई होना तय है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र मेें सात अंग्रेजी और तीन देसी शराब की दुकानें संचालित हैं। लाइसेंस शुल्क जमा करने के लिए जिन्हें पहली अप्रैल से ही नगर पालिका लगातार नोटिस भेज रही है। इसके बावजूद अभी तक दुकान मालिकों ने लाइसेंस शुल्क जमा नहीं किया है। नगर क्षेत्र में संचालित अंग्रेजी शराब की दुकान पर 12 हजार रुपये सालाना जबकि देसी शराब की दुकान पर छह हजार रुपये सालाना लाइसेंस शुल्क दुकान मालिकों को जमा करना होता है। इसके अलावा समय पर लाइसेंस शुल्क जमा न करने पर 1000 रुपये महीना के हिसाब से पेनाल्टी भी देनी पड़ती है। कुल मिलाकर लाइसेंस शुल्क के रूप में शराब की दुकानों पर पालिका के लाखों रुपये बकाया हैं। नगर पालिका में कर अधीक्षक मोहम्मद सुहेल खान ने बताया कि शराब की दुकानों के मालिकों को फाइनल नोटिस भेज दिया गया है। अब यदि लाइसेंस शुल्क जमा नहीं किया गया तो कानूनी कार्रवाई कर सीधे चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed