{"_id":"598cacde4f1c1bb6338b4650","slug":"151502391518-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में पानी भरने से काफी नुकसान, हाईवे का यातायात बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों में पानी भरने से काफी नुकसान, हाईवे का यातायात बाधित
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद। क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह हुई तेज बारिश से हाईवे समेत कई जगह भारी जलभराव हुआ। नागरिकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उधर, हाईवे का यातायात रुक-रुककर बाधित हुआ।
बृहस्पतिवार सुबह करीब 6:30 बजे बादलों की तेज गड़गड़ाहट के बीच नजीबाबाद एवं आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। नगरपालिका परिषद द्वारा बारिश के पानी की निकासी के लिए अजमल खां रोड पर बिछाई गई भूमिगत पाइप लाइन शोपीस बनकर रह गई। आधी-अधूरी पाइप लाइन से पानी निकालने की व्यवस्था न किए जाने से अजमल खां रोड सहित मोहल्ला मुगलूशाह में दर्जनों घरों में बारिश का पानी भर गया। कई घरों में भरा पानी न उतरने से कामकाज प्रभावित रहा। इसके अलावा घर पर रखा फर्नीचर, अनाज आदि सामान खराब हो गया। इसके अलावा मोहल्ला हवेलीतला, मकबरा, जाब्तागंज, संतोमालन आदि क्षेत्रों में बारिश का पानी सड़कों और घरों में भरा।
दूसरी ओर, सेंट मेरीज स्कूल के निकट बने फ्लाईओवर की सर्विस रोड पर भारी जलभराव हुआ। स्कूली बच्चों को स्कूल तक पहुंचने में खासी परेशानी हुई। कोका कोला कंपनी के पाइप से नाले में पानी की निकासी अवरुद्घ होने से बुंदकी मार्ग पर करीब डेढ़ फिट तक जलभराव हुआ। राहगीर करीब एक घंटा परेशान रहे। उधर, नेशनल हाईवे के किनारे नालों में पानी की निकासी अवरुद्घ होने से हाईवे पर भी कई जगह भारी जलभराव हुआ। हाईवे पर भारी वाहनों का यातायात रेंगता नजर आया। क्षेत्रवासियों ने वर्षा जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम करने की प्रशासन से मांग की।