फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   150 people fell sick after consuming food at a naming ceremony

Bijnor News: नामकरण संस्कार में भोजन से 150 लोग हुए बीमार

Mon, 24 Feb 2025 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 24 Feb 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
150 people fell sick after consuming food at a naming ceremony
किरतपुर के गांव औरंगपुर फत्ता में फूड प्वाइजनिंग होने पर अस्पताल में भर्ती कराए गए मरीज संवाद
किरतपुर। गांव औरंगपुर फत्ता में एक नवजात के नामकरण संस्कार में आयोजित सामूहिक भोज में खाना खाकर करीब 150 लोग बीमार पड़ गए। जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। उधर स्वास्थ्य विभाग ने भी गांव पहुंचकर शिविर लगा लोगों का इलाज किया।
विज्ञापन

गांव के रामलीला भवन में गांव निवासी देवेंद्र सिंह के नवजात बेटे के नामकरण संस्कार के चलते सामूहिक भोज का कार्यक्रम किया गया। जिसमें उड़द और कढ़ी-चावल बनाए गए थे। भोज में आसपास के खेड़ी, बेहड़ी भोजपुर आदि गांवों के लगभग 400 लोग शामिल हुए। खाना खाने के बाद कुछ लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। उन्हें चक्कर, उल्टी दस्त की शिकायत हुई। जिन्हें स्थानीय चिकित्सकों को दिखाया गया। कुछ लोगों को किरतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

शुरुआत में स्वास्थ्य विभाग ने घटना को गंभीरता से नहीं लिया। जिसकी शिकायत जिलाधिकारी से की गई। जिलाधिकारी द्वारा संज्ञान लेने पर स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से चिकित्सा अधिकारी डाॅ. शहला रहमान व फार्मासिस्ट विनोद व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने शिविर आयोजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें 150 चक्कर, उलटी-दस्त के ग्रस्त रोगियों को उपचार हेतु दवाई दी गई। दिवांशु पुत्र युधिष्ठिर, कशिश पुत्री राजेंद्र कुमार, कुलदीप पुत्र रमेश, मुनेश पत्नी अरविंद, तनु पुत्री अरविंद कुमार, कुलदीप पुत्र रमेश, हर्षित पुत्र युधिष्ठिर कुमार, कामिनी राजपूत पत्नी सोहिल राजपूत, सवी पुत्र भीष्म सिंह, निशा कुमारी पत्नी सवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र किरतपुर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed