फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   15 vyaparion par 10 lakh jurmana

15 व्यापारियों पर 10 लाख जुर्माना

Mon, 05 Dec 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 05 Dec 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
15 vyaparion par 10 lakh jurmana
court shimla
बिजनौर में एडीएम प्रशासन राममूर्ति मिश्रा ने 15 व्यापारियों और चार खाद्य पदार्थ निर्माता कंपनियों पर मिलावट करने पर दस लाख 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने सभी नमूने नवंबर माह में लिए थे। सभी नमूने जांच में अधोमानक पाए गए थे। जुर्माना लगने से व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


नेस्ले कंपनी के मैगी के नमूने के फेल होने पर विक्रेता पर दस हजार और निर्माता पर 15 हजार का जुर्माना लगाया गया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा लिए गए 15 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच में फेल पाए गए हैं। धामपुर के मोहल्ला लोहियान के आशू की दूध की मिठाई, गांव ढक्का कर्मचंद के आनंद की नमक, गांव गल्लाखेड़ी के सुनील का बेसन, मोहल्ला साहुूवान के दिनेश की नैस्ले मैगी, मोहल्ला बाड़वान के विशाल जैन की दुकान से लिया वाटर का नमूना लिया था।
विज्ञापन


गांव जैतरा के हेमराज के यहां से पनीर, राजकुमार की हल्दी, शेरकोट के यहां से शरीफ का खोआ तथा नजीबाबाद के मंडावली के अफरोज की नमक, संदीप के अरहर की दाल, सहारनपुर के अनिल का बतीसा तथा किरतपुर के गांव भनेड़ा के ताहिर के दूध, मुजफ्फरनगर खतौली के दिलशाद का मावा, कोतवाली के गांव अकबराबाद के नूरस्माइल के नमक का नमूना फेल होने पर जुर्माना लगाया। वहीं, बिजनौर के मोहल्ला भाटान की रुचि गुप्ता पर बिना लाइसेंस के ही टिफिन खाना बेचने के कारण दस हजार का जुर्माना लगाया गया। उन पर विभाग ने नमक निर्माता कंपनी ग्लोबल साल्ट प्राइवेट लिमिटेड व नैस्ले मैगी कंपनी नैस्ले इंडिया उना हिमाचल, ड्रिकिंग वाटर कंपनी जैन एंटरप्राइजेज रुड़की व नमक निर्माता कंपनी भाटिया साल्ट इंडस्ट्री पहाड़गंज पर भी 15-15 हजार का जुर्माना लगाया है। एडीएम ने दूध की मिठाई, बतीसा, पनीर, अरहर की दाल, हल्दी, खोआ, मावा व दूध पर 25-25 हजार तथा नमक, टिफिन खाना, मैगी व ड्रिकिंग वाटर पर 10-10 हजार का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed