{"_id":"5bfc475bbdec2241c76922ab","slug":"141543259995-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देरी से इंडेंट पहुंचने से परची वितरकों में परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देरी से इंडेंट पहुंचने से परची वितरकों में परेशानी
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
देरी से इंडेंट पहुंचने से पर्ची वितरकों को परेशानी
धामपुर। धामपुर चीनी मिल का इंडेंट सोमवार को देरी से गन्ना समिति में पहुंचने पर पर्ची वितरकों को परेशानी हुई। पर्ची वितरकों ने जिला गन्ना अधिकारी से समिति को समय से इंडेंट उपलब्ध कराने की मांग की है। अधिकांश पर्ची वितरकों का आरोप है कि धामपुर चीनी मिल की गन्ना परिचयों की छपाई का कार्य नगीना में , नगीना समिति के सचिव के निर्देशन में कराया जा रहा है। आरोप है कि सोमवार को देरी से पर्चियों के छापने के कारण गन्ना समिति में धामपुर चीनी मिल का इंडेंट पर्चियों को लेकर रनर शाम के पांच बजे पहुंचा. जिससे पर्ची वितरकों को समिति से पर्चियां प्राप्त कर गंतव्यों में भारी दिक्कत हुई। गन्ना समिति के सचिव मनोज कुमार का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में लाया गया है। व्यवस्था में सुधार का प्रयास होगा।