{"_id":"5bad21d6867a557f67734e3e","slug":"141538073046-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महात्मा गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महात्मा गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा
नगीना। कांग्रेस पार्टी के प्रांतीय आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के अवसर पर पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। और रामधुन गाकर सत्य और अहिंसा का संदेश दिया। जिला अध्यक्ष बाबू डूंगर सिंह, नगर अध्यक्ष सरदार गुरदयाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष काजी अरशद मसूद के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्रित हुए और वहां से पदयात्रा शुरू की। पदयात्रा बाजार बारादरी स्थित दारुल शफा से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई गांधी मूर्ति स्थल पर पहुंचकर संपूर्ण हुई। कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण अहिंसा का संदेश दिया। इस मौके पर पूर्व विधायक सतीश कुमार, मुफ्ती मोनिस, अरशद, प्रिंस, कुंवर नरजीत सिंह, राकेश मिश्रा एडवोकेट, धर्मानंद त्रिपाठी, सलीम अहमद, महेंद्र सिंह, सुनील कुमार सिंह, अजीजुर्रहमान, महमूद, सलीम शेख, शमशाद, रिजवान कुरैशी, शोएब, अंजार कुरैशी, खुर्शीद अहमद, मोहम्मद अनवर, नईम अहमद, नवेद, शाकीब, बाबू लाठी वाले आदि कांग्रेसी शामिल रहे।
सीओ से गुहार लगाई
नगीना। भारतीय किसान यूनियन (भानू) कार्यकर्ताओं ने सीओ को ज्ञापन देकर ग्राम शहबाजपुर के चौकीदार इकरार के विरुद्ध कार्रवाई कराने की मांग की है। यूनियन नेता नरेश प्रधान के नेतृत्व में मेराजुद्दीन, मुन्ना, जयप्रकाश, अनीस, खलील, जलील अहमद, राशिद आदि कार्यकर्ताओं ने सीओ प्रवीन सिंह को दिए ज्ञापन में बताया कि गांव शहबाजपुर का चौकीदार इकरार पुलिस से ग्रामीणों की झूठी शिकायतें कर परेशान करता है। समझाने पर झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी देता है। इससे ग्रामीण भयभीत हैं। ग्रामीणों ने सीओ से मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई की मांग की है।