{"_id":"5a1472384f1c1bc9678bd1a3","slug":"141511289400-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्यांमार से हो रहे पलायन पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे बिजनौर सांसद ने जताई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
म्यांमार से हो रहे पलायन पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे बिजनौर सांसद ने जताई चिंता
Updated Wed, 22 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर । एशिया पार्लियामेंटरी एसेंबली में भारत के प्रतिनिधिमंडल में गए बिजनौर के भाजपा सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह ने अपने उद्बोधन में म्यांमार के राखीन स्टेट से हो रहे नागरिकों के पलायन को चिंता का विषय बताया है। उन्होंने कहा कि वहां से बड़ी संख्या में पलायन करके लोग पड़ोसी देश बांग्ला देश में शरण लिए हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को शरणार्थियों के पुनर्वास के लिए आगे आना होगा।
एसेंबली में सांसद भारतेंद्र सिंह ने कहा कि म्यांमार सुरक्षा बलों के लिए यह जरूरी है कि वह स्थिति को संभालकर पुरानी स्थिति को बहाल करे। म्यांमार सरकार लोगों का पलायन रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए। उन्होंने पलायन पर भारत की ओर से चिंता जताते हुए कहा कि भारत ने बांग्लादेश में शरण लिए शरणार्थियों की मदद का भरोसा बांग्लादेश को दिया है। सांसद ने यूनाइटेड नेशन के स्पेशल एडवाइजरी कमेटी के प्रमुख कोफी अन्नान समिति के सुझावों पर अमल की आवश्यकता जताई है। उन्होंने कहा कि भारत ने म्यांमार सरकार को शरणार्थियों की पुनर्वास को लेकर प्रोजेक्ट भेजा है। जिसमे राखीन राज्य के उत्थान के लिए म्यांमार सरकार के साथ काम करने का प्रस्ताव है। उन्होंने कहा कि भारत म्यांमार सरकार की इस घोषणा का स्वागत करता है जिसमें बांग्लादेश से शरणार्थियों को वापस बुलाने का भरोसा दिया गया है।