{"_id":"5ba69e04867a557f6f60d298","slug":"131537646084-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालीस लाख की चोरी में पुलिस खाली हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालीस लाख की चोरी में पुलिस खाली हाथ
Updated Sun, 23 Sep 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। बैखोफ चोरों ने दिनदहाड़े बीलनी के चार घरों में ताला तोड़कर तेहर लाख की नगदी सहित करीब चालीस लाख का सामान चोरी कर लिया था। वारदात के चौबीस घंटे बाद भी पुलिस चोरों का सुराग नहीं लगा सकी। वहीं एक के बाद एक घर में हुई चोरी के बाद ग्रामीणों के दहशत का माहौल है। पुलिस ने किसान की तहरीर पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। जबकि अन्य तीन घरों में हुई चोरी को संदिग्ध मान रही है।
शुक्रवार को नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव बीलनी निवासी किसान हाजी असगरी अपने परिवार के साथ दस मुहर्रम का जुलूस देखने के लिए नौगांवा सादात गए थे। उनका बड़ा बेटा मोहम्मद हैदर सऊदी अरब में रहता है। जो परिवार के साथ मोहर्रम पर घर आया हुआ था। देर शाम तक ताजियों का जुलूस करबला में दफन हुआ। जिसके चलते वह करीब करीब सात बजे घर पहुंचे थे। जहां उन्होंने देखा की घर के मुख्य गेट और अंदर के कमरों का ताला तोड़कर अलमारी में रखी 11 लाख रुपये की नगदी और सोने-चांदी के आभूषण सहित करीब तीस लाख का समान चोरी कर लिया गया। जबकि मकान से सटे निसार हैदर और शाने रजा और चचेरा भाई सरकार हैदर के घर का भी ताला तोड़कर करीब एक लाख की नगदी सहित तीनों घरों से दस लाख का सामान चोरी कर बैखोफ चोर फरार हो गए। पुलिस ने हाजी असगरी की तहरीर पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जबकि अन्य तीन घरों की चोरी को पुलिस संदिग्ध मान रही है।