{"_id":"5aecac5b4f1c1b9b098b8171","slug":"131525460059-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन 150 खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन 150 खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल
Updated Sat, 05 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर । नौ से 16 मई तक होने वाले क्रिकेट महासमर के लिए हुए ट्रायल में प्रथम दिन 150 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया। इसके लिए कुल 120 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइज के माध्यम से खरीदा जाएगा।
शुक्रवार को नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में बिजनौर क्रिकेट लीग-2 के लिए ट्रायल शुरू हुआ। पहले दिन 150 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया। जो और भी खिलाड़ी ट्रायल में अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं वे पांच मई, शनिवार को भी ट्रायल दे सकते हैं। बिजनौर क्रिकेट लीग (बीसीएल)-2 के लिए कुल 120 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी के द्वारा खरीदा जाएगा। नौ से 16 मई तक चलने वाली इस क्रिकेट लीग में कई खिलाड़ी सफलता की इबारत गढ़कर इतिहास रचाएंगे। नेहरू स्पोर्ट्स क्लब के सचिव नागेंद्र कुमार सारस्वत के मुताबिक प्रत्येक टीम में तीनों ग्रुप ए, बी और सी के पांच-पांच खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा। इस अवसर पर संजीव कुमार, राजा, डा. शारिक, शाकिब, मानव सचदेवा आदि मौजूद रहे।