{"_id":"5a4fc2b04f1c1bcd6d8b815d","slug":"131515176624-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाउंड्री बनाकर घर का रास्ता बंद करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाउंड्री बनाकर घर का रास्ता बंद करने का आरोप
Updated Fri, 05 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाउंड्री बनाकर बंद कर दिया घर का रास्ता
नहटौर। एक व्यक्ति ने ग्राम प्रधान पर घर का रास्ता बंद करने का आरोप लगाते हुए डीएम से कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि ग्राम समाज में उसका वर्षों पुराना रास्ता है। स्कूल की बाउंड्री बनाकर उसके रास्ते को जबरन बंद किया जा रहा है।
गांव ढकौला निवासी नियाजुद्दीन ने डीएम से की शिकायत में कहा है कि वह करीब तीस वर्षों से मकान बनाकर गांव में रह रहा है। उसके आने जाने का रास्ता ग्राम समाज की भूमि से है। उसके घर बनाने के बाद करीब दस वर्ष पूर्व इस भूमि पर माध्यमिक स्कूल का निर्माण किया गया, उसके बाद भी रास्ता चलता रहा। अब ग्राम प्रधान स्कूल की बाउंड्री कर रहा है और इसके अंदर ही उसके रास्ते को भी मिला लिया गया है। जिससे उसका रास्ता बंद हो गया है। मामले में शिकायत के बाद भी अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। मामले को लेकर पीड़ित परिवार विधायक ओमकुमार से मिला और कार्रवाई की गुहार लगाई। उधर, ग्राम प्रधान जन्नतनिशा का कहना है कि मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।