{"_id":"5a186a8d4f1c1bd9798beccb","slug":"131511549581-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों के तीन दिन बाद सुध न लेने पर भाकियू खफा, आंदोलन को तेज करने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों के तीन दिन बाद सुध न लेने पर भाकियू खफा, आंदोलन को तेज करने की चेतावनी
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुध न लेने पर भाकियू खफा
फोटो 05
रेहड़। भाकियू का विभिन्न समस्याओं को लेकर अमानगढ़ रेंज की वन चौकी पर धरना जारी रहा।
किसान शुक्रवार को रोज की तरह से वन चौकी पर एकत्र हुए। किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि किसान परेशान है और अधिकारी समस्याओं को सुनने के बाद भी कोई ध्यान नहीं दे रहे है। ग्राम रानी नांगल के किसानों को वन विभाग बगैर मतलब के वन विभाग की ओर से गांव की जमीन से बेदखली के नोटिस जारी किए हैं, जबकि कई दशक के बाद अब नोटिस जारी करने की कोई तुक नहीं है। किसानों ने चीनी मिल के गन्ना सेंटरों पर जमकर घटतौली होने के आरोप लगाया। अधिकारी देरी से सेंटरों पर पहुंचते है और समय से पहले ड्यूटी से निकल जाते है। ऐसे में दूर से आए किसानों को परेशानी होती है। देरी होने पर तौल नहीं हो पाती है। धरने में दर्शन सिंह, बलजीत सिंह,मलकीत सिंह,सुखदेव, जाकिर, पप्पू ,लियाकत विद्याराम ,चरनजीत, रीना ,छिंदर,भगवान कौर आदि बैठे।