{"_id":"598b58774f1c1b12618b45b1","slug":"131502304375-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिल भारतीय किसान सभा ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिल भारतीय किसान सभा ने किया प्रदर्शन
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय किसान सभा ने किया प्रदर्शन
फोटो - 09एनजेडबी01आर
नजीबाबाद । अखिल भारतीय किसान सभा ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने किसानों, मजदूरों और कमजोर वर्ग का उत्पीड़न बंद करने की मांग उठाई।
माकपा नेता रामपाल सिंह, विजेंद्र सिन्हा, खुर्शीद शेख, तेजपाल सिंह के नेतृत्व में अखिल भारतीय किसान सभा के कार्यकर्ता केंद्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए तहसील पहुंचे। रामपाल सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने बहुमत से सत्ता में आने के बाद जनता को न्याय दिलाने, भ्रष्टाचार-जातिवाद पर रोक लगाने, किसानों-मजदूरों को आर्थिक लाभ पहुंचाने का वादा किया था। सरकार अपने वादे पर खरी नहीं उतरी है।
प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम उद्भव त्रिपाठी को सौंपा। जिसमें जनपद बिजनौर की पेपर मिलों में मजदूरों को न्यूनतम वेतन का नियमानुसार भुगतान करने, किसानों को फसलों की लागत का डेढ़ गुना दाम, सस्ते दाम पर खाद, बीज, पानी, वर्षा से हुई हानि का किसानों को मुआवजा देने सहित कई मांगें उठाई गईं। प्रदर्शनकारियों में नसीरूद्दीन काकू, इसरार अहमद, सुनील, शाकिर, उस्मान, सलीम अहमद, चुन्नम, लतीफ, यासर आदि शामिल रहे।