फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   130 roads will be constructed in the district, approval received

Bijnor News: जिले में 130 सड़कों का होगा निर्माण, मिली मंजूरी

Sun, 19 Nov 2023 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
130 roads will be constructed in the district, approval received
- 70 सड़कों के निर्माण के लिए पूरी हो चुकी निविदा प्रक्रिया, किए गए अनुबंध
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



बिजनौर। जिले में 130 सड़कों की विशेष मरम्मत की जाएगी। इसके लिए शासन ने प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। इसी क्रम में 70 सड़कों के निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है और अनुबंध हो चुका है। अगले महीने इन सड़कों पर काम चालू कर दिया जाएगा।
दीपावली से पहले सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाना था। तीन प्रकार से गड्ढ़ामुक्ति की जानी थी। इनमें पहला पैच मरम्मत और दूसरा नवीनीकरण के काम पूरे कर लिए गए। तीसरे चरण में सड़कों की विशेष मरम्मत शामिल है। विशेष मरम्मत में उन सड़कों को रखा गया, जिनकी हालत बेहद खराब है और गड्ढा भरने से काम नहीं चलने वाला था।
विज्ञापन

ऐसी करीब 130 सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजे गए थे, जिन्हें मंजूरी मिल चुकी है। पहले चरण में मिली मंजूरी के आधार पर 70 सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। ठेकेदारों से अनुबंध भी कर लिए गए हैं। दिसंबर के महीने में निर्माण कार्य चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो कॉल से जाना गया था सड़कों का हाल
शासन को प्रस्ताव भेजने के साथ साथ इस बार वीडियो कॉल के जरिए भी सड़कों का हाल जाना गया। प्रस्ताव बनाकर भेजने के साथ साथ संबंधित अभियंता को मौके पर जाना पड़ा। सड़क की हालत देखने के बाद शासन स्तर से यह तय किया गया कि वाकई सड़क की विशेष मरम्मत की अभी जरुरत है, या बाद में।


वर्जन::::
पैच भरने और नवीनीकरण के साथ साथ विशेष मरम्मत के लिए 130 सड़कों के प्रस्ताव शासन को भेजे गए थे। मंजूरी मिलने के साथ ही 70 सड़कों की निविदा प्रक्रिया हो चुकी है। जल्द ही मरम्मत का काम चालू हो जाएगा। ....एसके राव, अधिशासी अभियंता लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed