फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   13 more injured including two innocent children

दो मासूम बच्चों सहित 13 और मिले संक्रमित

Wed, 08 Jul 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
13 more injured including two innocent children
धामपुर में कोरोना पॉजिटिव निकले मसाला व्यापारी के परिजनों से जानकारी करती पुलिस। - फोटो : DHAMPUR
दो मासूम बच्चों सहित 13 और मिले संक्रमित
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में 13 और लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। इनमें नूरपुर नगर के दो दुधमुंहे बच्चों समेत छह, नहटौर क्षेत्र के तीन और नजीबाबाद, किरतपुर, अफजलगढ़, चादंपुर इलाके के एक-एक मरीज शामिल हैं। इसी के साथ जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 368 हो गई है। इनमें से 260 लोगों ने कोरोना को मात दी है, जबकि छह लोगों ने जान भी गंवाई है।
मंगलवार रात नूरपुर नगर के एक ही मोहल्ले दो दुधमुंहे बच्चों समेत पांच लोग और यहीं के दूसरे मोहल्ले का युवक भी कोरोना पॉजिटिव निकला। इसके अलावा नहटौर क्षेत्र में तीन, नजीबाबाद, किरतपुर, चांदपुर, अफजलगढ़ क्षेत्र से एक-एक मरीज शामिल हैं। सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव के अनुसार जिले में अब तक कुल 368 कोरोना पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। इनमें से छह लोगों की मौत हो चुकी है और 260 लोगों ने कोरोना को हराया है। वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या 102 हो गई है।
विज्ञापन

मंगलवार की देर रात आई जांच रिपोर्ट में नूरपुर के मोहल्ला शहीद नगर निवासी दो अबोध बच्चों सहित पांच लोग और कोरोना पॉजिटिव निकले। नए मरीजों में नूरपुर के मोहला शहीद नगर निवासी 50 और 55 वर्षीय व्यक्ति, 23 साल का युवक, छह माह की बच्ची और पांच माह का बालक की जांच रिपोर्ट मंगलवार की देर रात आईं। नजीबाबाद के मोहल्ला पठानपुरा निवासी 26 साल का युवक, नूरपुर के मोहल्ला इस्लामनगर निवासी 22 वर्षीय युवक, नहटौर क्षेत्र के गांव बेगराजपुर निवासी 23 साल का युवक, इसी इलाके के गांव भवानीपुर तरकौला की रहने वाली 16 और 12 साल की किशोरी, अफजलगढ़ इलाके के गांव बनवारीपुर निवासी 31 वर्षीय युवक, किरतपुर के मोहल्ला मिल्कियान का 26 साल का युवक और चांदपुर के मोहल्ला साहूवान निवासी 22 वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित निकली है। बुधवार को पॉजिटिव आए लोगों के नोजल और थ्रॉट स्वाब लेकर जांच के लिए नोएडा भेजे गए थे। सभी को उपचार के लिए कोविड केयर सेंटर स्वाहेड़ी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed