फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   धोखाधड़ी के आरोप में छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

धोखाधड़ी के आरोप में छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 12 Jan 2019 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी के आरोप में छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
धोखाधड़ी के आरोप में छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

बिजनौर। आईजी मुरादाबाद के आदेश पर नगर पंचायत मंडावर की चेयरपर्सन के देवर समेत छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
मंडावर के मोहल्ला अफगानान निवासी वसी ने आईजी मुरादाबाद के आदेश पर गाजियाबाद के एम 71 संजय नगर सेक्टर 23 निवासी बृजकुमार, बिजनौर के मोहल्ला भाटान निवासी मुशफिक जावेद , मंडावर के मोहल्ला बाजार कला निवासी चेयरपर्सन के देवर मोहम्मद परवेज बिजनौर के साकेत कॉलोनी निवासी ब्रहमपाल सिंह, मंडावर के मोहल्ला मंगलबाजार निवासी मोहम्मद यूसुफ व गांव आदमपुर निवासी राकेश के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में कहा कि कस्बे में वक्फ बोर्ड की भूमि 556 है। उसके वह पूर्व सचिव हैं। यह भूमि सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड में पंजीकृत है। महेंद्र सिंह विर्श्नोई, जितेंद्र सिंह विर्श्नोई ने 22 अक्टूबर 2012 को आरोपी परवेज के नाम इस भूमि का एक बैनामा किया था। यह पूर्व में भी अपना हिस्सा प्रचार समिति को बेच चुके थे। सभी आरोपी वक्त संपत्ति को हड़पने व कब्जाने की नीयत से बैनामा कर रहे हैं। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

भाजपाइयों के खिलाफ वारंट जारी
चांदपुर। मंदिर पर लाउडस्पीकर लगाने के विवाद में सात आरोपियों के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी हुए हैं।
कांठ थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर चैंदरी में मंदिर पर जुलाई 2014 में लाउडस्पीकर लगाने को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद हो गया था। कई भाजपा नेता इसमें जेल गए थे। करीब 85 दिन जेल में रहने के बाद हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। इसमें चांदपुर क्षेत्र के सुधींद्र सिंह, योगेंद्र चौहान, महीपाल सिंह, हरपाल सिंह, आलोक कुमार, डा.प्रदीप भाटिया, विभोर गर्ग भी शामिल थे। कोर्ट ने सात भाजपा नेता के वारंट जारी किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed