{"_id":"5b883ebc42c792462f5eae0c","slug":"121535655612-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृष्ण जन्माष्टमी मनेगी दो सितंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृष्ण जन्माष्टमी मनेगी दो सितंबर को
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
दो सितंबर को मनेगी कृष्ण जन्माष्टमी
बिजनौर। कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार तीन सितंबर को नहीं बल्कि दो सितंबर को मनाया जाएगा। इस दिन सारी रात अष्टमी का योग रहेगा। बिजनौर में नगर पालिका पंचायती महादेव मंदिर में ज्योतिषाचार्यों की बृहस्पतिवार को एक बैठक हुई। जिसमें कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार दो सितंबर को मनाने का निर्णय लिया गया। कहा गया कि भगवान श्री कृष्ण का जन्म अष्टमी की रात में हुआ था। दो सितंबर की रात आठ बजकर 48 मिनट पर अष्टमी आ रही है। जो तीन सितंबर को रात नौ बजकर 19 मिनट तक रहेगी। दो सितंबर को ही सारी रात अष्टमी रहने के कारण कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। बैठक के दौरान शास्त्र मंत्र भी बताया गया। बैठक में पंडित ब्रजमोहन सेमवाल, पंडित ललितमोहन शर्मा, पंडित अभिषेक शास्त्री, पंडित पूरनचंद, पंडित मथुरा प्रसाद पोखरियाल, अंबरीश शर्मा, सुरेशचंद्र गौड़, पंडित जितेंद्र कुमार, सतेंद्र शर्मा, सुरेशचंद्र बलोनी, शुभम सकलानी आदि मौजूद रहे।