फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   एसडीएम ने ग्राम प्रधानों को दिए निर्देश

एसडीएम ने ग्राम प्रधानों को दिए निर्देश

Thu, 26 Jul 2018 12:40 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने ग्राम प्रधानों को दिए निर्देश
शिक्षा और पॉलिथीन उन्मूलन के लिए जागरूक रहें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नजीबाबाद। एसडीएम ने ग्राम प्रधानों को ग्रामीण विकास और बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक रहने के निर्देश दिए। उन्होंने पॉलिथीन उन्मूलन, सफाई और स्वास्थ्य के प्रति ग्रामीणों को जागरूक बनाने की भी सलाह दी।
नजीबाबाद के ड्वाकरा हॉल में ग्राम प्रधानों की बैठक में एसडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने कहा कि आपसी मतभेद भुलाकर सर्वसमाज के उत्थान के लिए काम करें। सरकारी योजनाओं को पात्रता के आधार पर लागू कराना जनप्रतिनिधियों का कर्तव्य है। राशन कार्डों का सत्यापन कराने, सूची से छूटे पात्र ग्रामीणों के 31 जुलाई 2018 तक कार्ड बनवाने, ग्राम सभा की बैठकों में ग्रामीण विकास और ग्रामीण हित को सर्वोपरि रखने की सलाह दी। इस्सेपुर के ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह ने प्राइमरी में 216 बच्चों पर मात्र दो शिक्षक होने से शिक्षण व्यवस्था प्रभावित होने तथा बिजौरी के ग्राम प्रधान सरदार हरप्रीत सिंह संधु ने अमान्य स्कूलों के संचालन से सरकारी स्कूल की विद्यार्थी संख्या प्रभावित होने का मामला उठाया। एडीओ पंचायत ऋषि कुमार, प्रधान संघ के अध्यक्ष रोहिताश कुमार, हाजी मो. रफी अंसारी, जाहिद, कृष्ण कुमार, सतीश चौहान, मो. हामिद, घसीटा सिंह, हिमांशु राजपूत, नरेंद्र सिंह, अब्दुल उपस्थित रहे।
विज्ञापन


लापरवाह शिक्षक नपेंगे-एसडीएम
नजीबाबाद। एसडीएम डॉ. पंकज वर्मा ने ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों से परिषदीय स्कूलों पर निगाह रखने को कहा। उन्होंने कहा कि विलंब से स्कूल आने वाले, शिक्षा और अनुशासन के प्रति लापरवाह शिक्षकों के बारे में सूचना उपलब्ध कराएं। एसडीएम ने कहा कि अच्छा वेतन ग्रहण करने वाले शिक्षकों की शिक्षण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बच्चों की घटती संख्या के लिए भी शिक्षक जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



200 विद्यार्थियों को चिह्नित करने के निर्देश
नजीबाबाद। एसडीएम ने ग्राम प्रधानों से पीसीएस और आईएएस बनने के इच्छुक मेधावी विद्यार्थियों को तलाश करने सलाह दी। एसडीएम ने बताया कि ऐसे विद्यार्थियों को निशुल्क तैयारी कराएंगे। 31 जुलाई 2018 तक पंजीकरण होगा। सफल विद्यार्थियों को प्रात: 8 बजे से 10 बजे तक ड्वाकरा हॉल में तैयारी कराई जाएगी। उनका लक्ष्य ऐसे 200 विद्यार्थियों को प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed