फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पुलिस ने दोनों भाई-बहन को पुलिस के सुपुर्द किया

पुलिस ने दोनों भाई-बहन को पुलिस के सुपुर्द किया

Sat, 21 Jul 2018 12:52 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों भाई-बहन को पुलिस के सुपुर्द किया
मंडावली/नजीबाबाद। स्कूल के लिए घर से निकले भाई-बहन पिता की डांट से नाराज होकर नजीबाबाद पहुंच गए। स्कूल से वापस न आने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। मोबाइल बंद आने पर आननफानन में पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी गई। देर रात नजीबाबाद रेलवे स्टेशन से दोनों किशोरों के मिलने पर पुलिस और परिजनों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

मंडावली थाना क्षेत्र के गांव कांठपुर निवासी ओमवीर की 16 वर्षीय पुत्री विशाखा और 15 वर्षीय पुत्र सत्यम बृहस्पतिवार को स्कूल के लिए घर से चले थे। घर वापस न आने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। दोनों भाई-बहन के फोन बंद आने पर किसी अनहोनी की आशंका से परिजनों ने नांगलसोती पुलिस को सूचना दी। सीओ अरुण कुमार सिंह और थाना प्रभारी राजीव त्यागी बच्चों के अभिभावकों से जानकारी लेने में जुटे थे। इसी बीच जीआरपी नजीबाबाद पुलिस को दोनों किशोर स्टेशन पर लावारिस घूमते हुए मिले।
विज्ञापन

जीआरपी प्रभारी एमआर करदम और शिव सिंह ने जीआरपी चौकी पर लाकर दोनों से जानकारी की। उन्होंने जैसे ही उनका बंद मोबाइल खुलवाया तभी परिजनों की कॉल आ गई। तत्काल सूचना मिलते ही सीओ अरुण कुमार सिंह, थानाध्यक्ष राजीव त्यागी और परिजन बृहस्पतिवार की रात 10 बजे जीआरपी चौकी पहुंचे। पुलिस के समझाने के बाद परिजनों से नाराज दोनों किशोर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed