फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   हल्दौर योग

हल्दौर योग

Fri, 22 Jun 2018 12:08 AM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
हल्दौर योग
योग करने से होती है अनेकों बीमारियां दूर
विज्ञापन

हल्दौर ।
सीडी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में कॉलेज स्टाफ समेत अधिकारियों, कर्मचारियों व क्षेत्र के लोगों ने योग किया।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे से आठ बजे तक सीडी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में लोगों ने सामूहिक रूप से योग किया। आरएसएस के कार्यकर्ता दिनेश कुमार व सीएचसी के फार्मेसिस्ट सुधीर कुमार ने लोगों को योग के गुर सिखाए और योग से होने वाले लाभ की जानकारी दी। इस अवसर पर सीडी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रमाशंकर, आरएचएस इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल मेघराज राणा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी मदनपाल सिंह, विकास खंड अधिकारी सुनील कुमार वर्मा, इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष सुमन राणा, रघुराज सिंह नागर, निधि राजपूत, गोपाल रंजन सिंह, अनीता, रीता आदि मौजूद रहे।
उधर, सांई इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के परिसर में बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग प्रशिक्षक लक्ष्मी ने योग कराया। स्कूल प्रधानाचार्य अतुल गोस्वामी ने नियमित योग करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर सरिता शर्मा, चंचल वशिष्ठ, अदिति भारद्वाज, फरीन, बाबू खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, बरुकी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ग्राम सिकेड़ा में योगाभ्यास किया गया । भारत स्वाभिमान संगठन के पूर्व युवा जिलाध्यक्ष संजीव डबास ने लोगों को योगाभ्यास कराया ।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से ही व्यक्ति पूर्णतया स्वस्थ रह सकता है ।योग करने से अनेकों बीमारियां दूर भागती है। योग असाध्य रोगों को भी दूर कर देता है ।इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षुओं को प्राणायाम, कपालभाती ,अनुलोम -विलोम
विज्ञापन
विज्ञापन

पवनमुक्तासन ,शीर्षासन ,मयूरासन ,आदि का अभ्यास कराया। कार्यक्रम में कृष्णा डबास,कोमन सिंह, राजीव कुमार ,लोकेंद्र सिंह, धूम सिंह, गजेंद्र सिंह, महिपाल सिंह अभी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed