{"_id":"5b0da7654f1c1b8b6e8b54d3","slug":"121527621477-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण दिवस पर दिल्ली में जुटेंगे चित्रकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण दिवस पर दिल्ली में जुटेंगे चित्रकार
Updated Wed, 30 May 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यावरण के लिए जागरूक करने को बनाई जाएंगी पेंटिंग
बिजनौर। विश्व पर्यावरण दिवस पर तीन जून को दिल्ली में कलाकार फाउंडेशन की ओर से पर्यावरण पर पेंटिंग कार्यक्रम में जिले के कई चित्रकार पेंटिंग प्रतियोगिता का हिस्सा बनेंगे। पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से लोगों में पेड़ों व पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने का दावा किया जा रहा है।
कलाकार फाउंडेशन की सदस्य चित्रकार निशा राजपूत ने बताया कि तीन जून को पर्यावरण दिवस पर दिल्ली के शिवाजी पार्क में पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। पेंटिंग के माध्यम से पर्यावरण को हरा भरा रखने के उद्देश्य से एक पेड़ एक जिंदगी नामक कार्यक्रम काआयोजन शिवाजी स्टेडियम दिल्ली में आयोजित किया जाना है। फाउंडेशन सदस्य ने बताया कि दिल्ली में प्रस्तावित पेंटिंग प्रतियोगिता में जिले के चित्रकार संजय साहनी, अरशद अली सहित कई चित्रकार अपनी टीम के साथ प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि देश के विभिन्न जिलों के चित्रकारों का निमंत्रण भेजा गया है। ताकि एक दिन में ही पर्यावरण को जागरूक करने के लिए काफी संख्या में पेंटिंग तैयार कर गिनीज बुक आफ वर्ड रिकार्ड में नाम दर्ज कराया जा सके। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम फाउंडेशन की संस्थापक जया अरोड़ा की देखरेख में आयोजित किया जा रहा है।