फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   एल्बेंडाजॉल खाने से बच्ची की हालत बिगड़ी

एल्बेंडाजॉल खाने से बच्ची की हालत बिगड़ी

Mon, 14 Aug 2017 01:12 AM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
एल्बेंडाजॉल खाने से बच्ची की हालत बिगड़ी
बिजनौर। एक किशोरी की एल्बेंडाजॉल का सेवन करने से हालत बिगड़ गई। परिजनों ने पहले किशोरी का निजी उपचार कराया बाद में उसको जिला अस्पताल भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार किशोरी की हालत सही है।
विज्ञापन

नांगल सोती थाने के गांव कासमपुर निवासी शकील की पुत्री सानिया (14) की एल्बेंडाजॉल की दवा खाने से शनिवार की सुबह हालत बिगड़ गई। परिजनों ने पहले उसका निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया। तबीयत सही नहीं होने पर उसको जिला अस्पताल भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि वह पूर्व माध्यमिक जूनियर हाईस्कूल में कक्षा सात की छात्र है। विद्यालय में दस अगस्त को कीड़े मारने की दवा खिलाई गई थी, तभी से उसकी तबीयत खराब हो रही थी, लेकिन 12 अगस्त को सानिया सुबह साढ़े सात बजे स्कूल गई थी। वहां उसके पेट में दर्द होने लगा था। उसके स्कूल के शिक्षक उसको करीब नौ बजे तबीयत खराब होने की बात कहकर घर छोड़ गए थे। परिजनों को कहना है कि सानिया के शरीर में तेज दर्द हो रहा है। चिकित्सक केके सिंह ने बताया कि कई बार एल्बेंडाजॉल खाने के कारण तबीयत खराब हो जाती है। अधिकांश मामलों मेें तुरंत तबीयत खराब होती है, लेकिन किसी-किसी मामले में देर से भी हालत बिगड़ सकती है। साथ ही बच्ची को वायरल फीवर भी है। उसको भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed