फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तीन राज्यों में हुए जीत पर जश्न मनाया

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तीन राज्यों में हुए जीत पर जश्न मनाया

Thu, 13 Dec 2018 11:01 PM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तीन राज्यों में हुए जीत पर जश्न मनाया
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तीन राज्यों में मिली जीत पर जश्न मनाया
विज्ञापन

धामपुर/शेरकोट। देश के तीन राज्यों मध्यप्रदेश , राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधान सभाओं में कांग्रेस की बहुमत की सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। 2019 में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को पीएम बनाने का संकल्प लेकर चुनाव की तैयारियों में जुटने की अपील की।
मोहल्ला मनिहारान में बुधवार देर शाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य अतिथि कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष बाबू डूंगर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने धरातल पर बगैर कार्य किए केवल जुमले बाजी की है। साथ ही कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर कमेटियों को मजबूत कर राहुल गांधी को 2019 में पीएम बनाने का संकल्प लिया। कहा कि यह जीत कांग्रेस की ही नहीं बल्कि देश की जनता की भी है।
विज्ञापन

हुसैन अहमद अंसारी ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी ने शानदार जीत दर्ज कर साबित कर दिया कि देश को जाति धर्म के नाम पर नहीं बांटा जा सकता। देश के शिक्षितों को नौकरी की जरूरत है। बैंकों से लोन लेकर रोजगार करने की नहीं। कार्यक्रम में महिला जिलाध्यक्ष जयवती चौहान, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट आफताब अहमद , इफ्तेखार महमूद , इजहार अहमद रहे। वहीं, धामपुर में संपन्न हुई सभा में भी वक्ताओं ने भाजपा की निंदा करते हुए राहुल गांधी को देश का पीएम बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed