{"_id":"5bad21c2867a5501332a69e5","slug":"11538073026-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुलसी महिला ने दम तोडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झुलसी महिला ने दम तोडा
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आग में झुलसी महिला की मौत
हल्दौर। ग्राम इनामपुरा में झुलसी विवाहिता की दिल्ली स्थित अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। धामपुर निवासी जाकिर ने अपनी पुत्री साकरा का निकाह करीब चार माह पूर्व क्षेत्र के गांव इनामपुरा निवासी मुस्तकीम के साथ किया था। ग्रामीणों के अनुसार करीब एक सप्ताह पूर्व विवाहिता अपनी ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलस गई। उसे उपचार के लिए दिल्ली स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। विवाहिता की उपचार के दौरान बुधवार रात दिल्ली में मौत हो गई। विवाहिता के मामा शमशाद हुसैन ने करीब चार दिन पूर्व अपनी भांजी के पति मुस्तकीम, सास मुनीजा और ननद गुलशान के खिलाफ दहेज में बाइक न मिलने पर उसे आग में जलाकर जान से मारने का प्रयास करने की हल्दौर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने पति मुस्तकीम को दबोच कर उसका चालान कर दिया गया था। अब थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र भड़ाना ने महिला की मौत होने की पुष्टि की है।