फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   गांव हीमपुर पछातपुरा में पनपे तनाव को पुलिस ने समय रहते संभाला

गांव हीमपुर पछातपुरा में पनपे तनाव को पुलिस ने समय रहते संभाला

Thu, 01 Mar 2018 11:12 PM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
गांव हीमपुर पछातपुरा में पनपे तनाव को पुलिस ने समय रहते संभाला
नजीबाबाद/रायपुर सादात। गांव हीमपुर पछातपुरा में दूसरे समुदाय के मकानों के पास एक जानवर को काटने से तनाव की स्थिति बन गई। सूचना पर नजीबाबाद और नगीना देहात थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत किया।
विज्ञापन

नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव हीमपुर पछातपुरा में वाल्मीकि बस्ती में कुछ लोग एक जानवर को काट रहे थे। वह जानवर छूटकर दूसरे समुदाय की बस्ती की ओर भाग गया। लोगों ने वहीं पर उसे दबोचकर मार दिया। जिस समय यह घटना हुई, उस समय परिवार की 14 वर्षीय किशोरी घर पर थी। परिवारीजन काम पर गए हुए थे। जिस स्थान पर जानवर कटा, वहां दीवार नहीं थी। घटना से इस बस्ती के लोगों में रोष फैल गया। पूर्व प्रधान वकील अहमद ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर नगीना देहात थाने के थानाध्यक्ष रमेशचंद, सेक्टर मजिस्ट्रेट मोबीन हसन, नजीबाबाद के थाना प्रभारी सतीश कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तत्काल घटनास्थल की सफाई करा दी और आक्रोशित परिवार एवं क्षेत्रवासियों को होली त्योहार के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


अवैध कटान के दो आरोपी पकड़े
नजीबाबाद। नगर के मोहल्ला पठानपुरा में बृहस्पतिवार को पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में 25 किलोग्राम मांस बरामद हुआ। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम याकूब (पठानपुरा) एवं भूरा (नांगलसोती) बताए हैं। अवैध कटान के दो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से पशु कटान में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन

किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed