फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   डेंगू से गर्भवती महिला की मौत

डेंगू से गर्भवती महिला की मौत

Sat, 04 Nov 2017 11:26 PM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
डेंगू से गर्भवती महिला की मौत
बिजनौर । जिला जजी में कार्यरत पवन जैन की पुत्रवधू वर्तिका की डेंगू से मौत हो गई। वर्तिका की शादी को करीब एक साल हुआ था और वह गर्भवती भी थी।
विज्ञापन

वर्तिका को रविवार को बुखार आया था। बिजनौर में ही खून की जांच के बाद पता चला की उसको डेंगू है। मंगलवार को परिजनों उसको मेरठ के एक निजी अस्पताल ले गए। बुधवार को वर्तिका ने ऑपरेशन के बाद स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया और करीब तीन घंटे बाद उसकी हालत बिगड़ने पर वह कोमा में चली गई। शुक्रवार की सुबह वर्तिका की मौत हो गई। वर्तिका की मौत से परिवार की सारी खुशियां मातम में बदल गई। परिजन वर्तिका के पार्थिव शरीर को अपने आवास पर लाए। परिजनों ने गंगा बैराज पर अंतिम संस्कार किया। वहीं आवास विकास निवासी एडवोकेट आदेश दाहिमा को तीन दिन पहले बुखार आया था। उनका उपचार जिला अस्पताल चल रहा है। जिला अस्पताल में जांच के बाद उनका एनएच-वन पॉजिटिव आया है, यानि उनके डेंगू के लक्षण मिले है। शनिवार की सुबह उनकी हालत बिगड़ गई थी और उनको सर्दी लगने लगी, लेकिन चिकित्सकों की ओर से दवाई देेने के बाद वह सही हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed