{"_id":"59f4d3e44f1c1bcd538b9c28","slug":"11509217252-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार को जीवन से निकालने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार को जीवन से निकालने का आह्वान
Updated Sun, 29 Oct 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित हेल्थ वेल्थ हैप्पीनेस मेले में आयोजित झांकियां सभी को आकर्षित कर रही हैं।
मेले में 27 फीट ऊंचा लंबा सो रहे कुंभकर्ण, श्रीकृष्ण की देवी से बातचीत आदि की झांकियां प्रदर्शित की गईं। कुंभकर्ण को आज के अज्ञानी निद्रा में सोए मनुष्य के रूप में दिखाया गया है। यह दर्शाया गया कि मनुष्य गीता को रोज पढ़ता है, लेकिन गीता की सीख पर अमल नहीं हो रहा है। सुरेश दीदी ने बताया कि गीता में कहा गया है कि काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार आदि विकार हमें अपने अंदर से बाहर निकालने हैं। इन विकारों के वश में होकर मनुष्य बुरे कर्मों के अंधकार की ओर जा रहा है। जिला बार एसोसिएशन जिलाध्यक्ष राजीव चौहान ने वकीलों के साथ मेले का अवलोकन किया। राजीव चौहान ने कहा कि आध्यात्म को जीवन में उतारने से शांति मिलती है। डीडीपीएस, आरजेपी इंटर कॉलेज और एमडी इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थी भी मेले में घूमे। मेेमोरी ट्रेनर करण राणा ने याददाश्त बढ़ाने के गुर सिखाए। मेले में विद्यार्थियों और अध्यापकों ने आध्यात्मिकता को पढ़ाई में शामिल करने की बात को स्वीकारते हुए आध्यात्म को अपने जीवन में उतारने का प्रण लिया।