फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

Mon, 01 Oct 2018 12:02 AM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित
रोगियों की मदद सच्ची समाज सेवा
विज्ञापन

नजीबाबाद। आर्ट ऑफ लिविंग और श्री श्री रविशंकर विद्या मंदिर के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में रोगियों की जांच और दवा देकर चिकित्सकों ने बीमारियों की रोकथाम के टिप्स दिए। शिक्षिका मिथलेश ने कहा कि रोगियों का उपचार कराना और उनकी सेवा करना सच्ची समाज सेवा है।

आर्ट ऑफ लिविंग, श्री श्री रविशंकर विद्या मंदिर, श्री श्री सेवा समिति की ओर से गांव पूरनपुर गढ़ी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गा। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एके मित्तल, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विनोद चावला, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज शर्मा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुणिमा सक्सेना ने शिविर में पहुंचे करीब 250 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उनकी निशुल्क दवाइयां दीं। चिकित्सकों ने मरीजों को इस मौसम में होने वाले रोग और उनके बचाव की जानकारी दी। शिविर के उद्घाटन अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग की शिक्षिका मिथलेश ने कहा कि ग्रामीण और दूर दराज से आए मरीजों को चिकित्सा सुविधा लेने के लिए नगर में पहुंचने पर परेशानी उठनी पड़ती है। रोगियों को समय पर उपचार दिलाना और उनकी निशुल्क सेवा करना सच्ची समाज सेवा है। डॉ. सुधा चावला के संयोजन में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में ग्राम प्रधान भोले, नीरु तागरा, विजय गुप्ता, कुमकुम गर्ग, शुभा माहेश्वरी, मोहन जुयाल, विशाल जैन, अलका जैन, मीनाक्षी अग्रवाल, रमन चौपड़ा, अर्जुन, ऋषि, शिवलाल, ओमप्रकाश, हरि सिंह, गुलाब सिंह, संजय कुमार का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed