{"_id":"5b82fc2742c79246452df741","slug":"111535310887-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लेटफार्म पर मिला फैक्चर, गढ़वाल एक्सप्रेस रूकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लेटफार्म पर मिला फैक्चर, गढ़वाल एक्सप्रेस रूकी
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने से बची
प्लेटफार्म पर मिला फैक्चर, गढ़वाल एक्सप्रेस को रुकवाया
नजीबाबाद। स्टेशन मास्टर और शंटिंग स्टाफ की सूझ-बूझ से गढ़वाल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई। गढ़वाल एक्सप्रेस नजीबाबाद स्टेशन के प्लेटफार्म तीन की ओर बढ़ रही थी इसी बीच शंटिंग स्टाफ ने स्टेशन मास्टर को सूचना देकर ट्रेन को रुकवा दिया।
नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर दिल्ली से नजीबाबाद पहुंच रही गढ़वाल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई। नजीबाबाद के प्लेटफार्म पर किसी यात्री ने रेललाइन में फैक्चर देखकर तत्काल शंटिंग पोर्टर को सूचना दी। शंटिंग पोर्टर की सूचना पर ड्यूटी पर तैनात कार्यवाहक स्टेशन मास्टर संदीप कुमार ने तत्काल गढ़वाल एक्सप्रेस को बीच प्लेटफार्म पर ही रोकने के चालक को निर्देश दिए। स्टेशन मास्टर और शंटिंग पोर्टर की सूझ-बूझ से फैक्चर स्थान से पहले ही चालक ने ट्रेन रोक ली। रेलपथ विभाग ने मौके पर जाकर फैक्चर पर प्लेट रखकर कौशन के साथ गढ़वाल एक्सप्रेस ट्रेन को पास कराया। रेल सूत्रों के अनुसार छोटे फैक्चर ट्रैक में अकसर होते रहते हैं। पेट्रोलिंग के जरिये ट्रैक पर निगाह रखी जाती है।