फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   जिला बार चुनाव की सरगर्मी तेज

जिला बार चुनाव की सरगर्मी तेज

Thu, 07 Dec 2017 12:06 AM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
जिला बार चुनाव की सरगर्मी तेज
जिला बार चुनाव की सरगर्मी तेज
विज्ञापन

बिजनौर। जिला बार की चुनाव की सरगरमी तेज हो गई है। जिला बार अध्यक्ष राजीव चौहान द्वारा वाजिद खां को चुनाव अधिकारी, कामेंद्र सिंह को सहायक चुनाव अधिकारी बनाया गया है। वाजिद खां ने नई कमेटी गठित होने तक राजीव चौहान को अध्यक्ष पद पर बने रहकर समस्त कार्य संपन्न करने का आग्रह किया है। वहीं बार सचिव अजीत पंवार द्वारा निरंकार सिंह को मुख्य चुनाव अधिकारी, जनेंद्रपाल सिंह को उपचुनाव अधिकारी बनाया गया है। निरंकार सिंह, जनेंद्रपाल सिंह ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में विधिवत चुनाव संपन्न कराने के लिए चुनाव संचालन कमेटी का गठन किया गया। जिसमें गजेंद्र सिंह देवल को संरक्षक, रणधीर त्यागी, कृष्ण कुमार शर्मा, सौरभ सिंह, अनिल आर्य, एजाज अहमद को सदस्य मनोनीत किया गया है।

काउंसलर ने किया छात्रों का मार्गदर्शन
बिजनौर। आरएम पब्लिक स्कूल में शिक्षा से जुड़ी संस्था माइंड पावर विजन इंस्टीट्यूट की तरफ से काउंसिलिंग आयोजित हुई। काउंसलर मोहित कुमार, रोहित खेड़वाल, मोनिका ने विद्यार्थियों को कॅरियर, शिक्षा के बारे में बताया। प्रधानाचार्य पुष्पेंद्र कुमार और समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन


मंडी समिति भवन निर्माण की मांग
बिजनौर। किराना एवं अनाज व्यापार संघ द्वारा एसडीएम सत्येंद्र कुमार को दिए पत्र में जिला मुख्यालय पर मंडी समिति भवन निर्माण की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान मंडी स्थल में अत्यधिक अतिक्रमण है। यहां पर कोई वाहन भी नहीं जा सकता है। अनाज, फल, सब्जी कारोबार एक ही जगह पर होने से व्यापारियों, उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। अध्यक्ष सुशील जिंदल, राकेश अग्रवाल, विकास अग्रवाल, अंकित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed