{"_id":"5a20545b4f1c1bc8678beee6","slug":"111512068187-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीओ पोर्टल से होगा सरकारी पेमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीओ पोर्टल से होगा सरकारी पेमेंट
Updated Fri, 01 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। अब सरकारी विभाग किसी भी कार्य के लिए ऑन लाइन भुगतान करेंगे। चेक से सरकारी भुगतान करना या दूसरों के खातों में पैसा भेजना अब पुराने जमाने की बात हो जाएगा। नई व्यवस्था में डीडीओ पोर्टल के जरिए पैसा एक विभाग से संबंधित व्यक्ति या विभाग के खाते में केवल ऑन लाइन ही जाएगा। जिला कोषागार विभाग के माध्यम से यह व्यवस्था की गई है।
अभी तक अधिकतर विभाग खर्चों, ठेकों या अन्य कार्यों के भुगतान चेक से ही करते थे। संबंधित व्यक्ति, फर्म या ठेकेदार के नाम पर विभाग के अधिकारी द्वारा हस्ताक्षर किए जाते थे। इस चेक को अपने खाते में जमा कर सकते थे या फिर कैश भी निकाल सकते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। डीडीओ पोर्टल के माध्यम से विभाग के खाते से अब पैसा सीधे संबंधित फर्म या व्यक्ति के खाते में ही जाएगा। बिना चेक के यह राशि खातों में हस्तांतरित की जाएगी। यहां तक विभागीय कर्मचारियों को मिलने वाले ऋण की राशि भी इसी माध्यम से खातों में जाएगी।
ऐसे होगा भुगतान
विभाग किसी भुगतान के लिए जिला कोषागार कार्यालय को सत्यापित कर सूचित करेंगे। कोषागार विभाग द्वारा भुगतान संबंधी प्रपत्रों को डीडीओ पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। सब कुछ सही होने पर भुगतान की राशि संबंधित फर्म या व्यक्ति के खाते में खुद ही चला जाएगा। सभी विभागों द्वारा भुगतान इसी प्रकार होगा। जिला कोषागार अधिकारी सूरज कुमार के मुताबिक डीडीओ पोर्टल के माध्यम से भुगतान शुरू कर दिया गया है। सभी विभागों की चेक बुक जमा करा ली गई है।