{"_id":"59f4d2f04f1c1b69678b7d28","slug":"111509217008-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरीय निकाय चुनाव के लिए शिक्षकों का मांगा डाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरीय निकाय चुनाव के लिए शिक्षकों का मांगा डाटा
Updated Sun, 29 Oct 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। जिला निर्वाचन कार्यालय ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व मान्यता प्राप्त स्कूलों व माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों का डाटा मांगा है। लंबे समय से अवकाश व बीमार चल रहे शिक्षकों की जानकारी भी चुनाव कार्यालय ने मांगी है।
जिले में नगर पंचायत व नगर पालिका के 22 अक्तूबर को चुनाव होने हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है। जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से बेसिक शिक्षा विभाग व माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों व कर्मचारियों का डाटा मांगा गया है, जिसमें निर्वाचन कार्यालय ने मतदान केंद्रों पर तैनात बीएलओ, दिव्यांग शिक्षकों व कर्मचारियों, चार वर्ष तक के बच्चे के लिए बाल्य अवकाश पर चल रही शिक्षिकाओं, गंभीर रूप से बीमार शिक्षकों व कर्मचारियों, गर्भवती व प्रसूतावस्था पर चल रही शिक्षिकाओं, 31 मार्च 2018 को रिटायर्ड होने वाले शिक्षकों व कर्मचारियों तथा वर्तमान में निलंबित चल रहे शिक्षकों की सूचना जिला निर्वाचन कार्यालय ने मांगी है। बीएसए महेश चंद्र के मुताबिक जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा मांगी गई शिक्षकों व कर्मचारियों की सूचनाएं भेज दी गई हैं। दूसरी ओर डीआईओएस कार्यालय की ओर से भी जिला निर्वाचन कार्यालय को सूचना भेजी गई है।