फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बजट को किसानों से बताया मजाक

बजट को किसानों से बताया मजाक

Thu, 08 Feb 2018 12:09 AM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
बजट को किसानों से बताया मजाक
गजरौलाशिव (बिजनौर)। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की गांव स्वाहेड़ी में हुई बैठक में केंद्र सरकार के बजट को किसानों के साथ मजाक बताया गया। गांव गांव में बजट की सच्चाई किसानों को बताने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विनोद कुमार उर्फ बिट्टू ने कहा कि किसानों की संपूर्ण कर्जमाफी के लिए बजट में कोई प्रावधान नहीं किया गया है। वित्त मंत्री अरूण जेटली ने बजट में किसानों द्वारा आत्महत्या करने के कारणों का भी उल्लेख करने की जरूरत नहीं समझी। खेती से जुड़ी देश की 65 प्रतिशत जनता को बजट में केवल 2.36 प्रतिशत राशि का प्रावधान किया गया है। न तो किसान पेंशन की घोषणा की गई और न ही पेट्रोल, डीजल, कृषि उपकरणों पर सब्सिडी की घोषणा की। भविष्य में जलवायु परिवर्तन से खेती को होने वाले नुकसान के संबंध में भी कोई राहत वाली बात नहीं की। फसलों की लागत का डेढ़ गुना मूल्य देने की बात भी चुनावी शिगूफा है। ऐसी स्थिति में किसानों की आय दोगुनी कैसे हो सकती है। इसके विरोध में गांवों में 12 से 19 फरवरी तक गांवों में जाकर किसानों को बजट की सच्चाई बताने का निर्णय लिया गया। बैठक में मनीष कुमार, साकेत कुमार, पुखराज सिंह, नरेश कुमार, पारुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed