फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   कादराबाद का मुख्य मार्ग झील में तब्दील

कादराबाद का मुख्य मार्ग झील में तब्दील

Fri, 11 Aug 2017 12:28 AM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
कादराबाद  का मुख्य मार्ग झील में तब्दील
फोटो सात
विज्ञापन

अफजलगढ़। कादराबाद क्षेत्र में पानी की निकासी न होने से बस स्टैंड से लेकर चंडिका रोड तक मार्ग में पानी जमा है। आवागमन में परेशानी हो रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग 74 से जुड़ा है। बारिश के कारण कादराबाद क्षेत्र का मुख्य मार्ग में जलभराव होने से आवाजाही में परेशानी होती है। मार्ग में गड्ढे होने के कारण पानी भरने के कारण न दिखने पर हादसे की आशंका हमेशा बनी रहती है। भाजपा सरकार 15 जून तक मार्गों को गड्ढा मुक्त करने का जनता से वादा किया था, पर वादा कोरा ही निकला। ग्रामीण जगदीश शर्मा, गुरचरण सिंह, हरतेज सिंह, अंकुर, जगवीर सिंह, जगमोहन सिंह, संजीव कुमार, मनोज कुमार, संदीप, मनीष कुमार आदि लोगों ने सांसद व विधायक दोनों से ग्रामीणों की समस्या को दूर कराने की मांग की है। उधर, लोनिवि के जेई युद्धवीर सिंह का कहना है कि उनके द्वारा एक्सईएन को अवगत कर दिया है। जल्द ही समस्या का निदान कराने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed