{"_id":"61e1cbb8b20d4f37561c659f","slug":"100-companies-of-paramilitary-force-will-come-in-the-district-bijnor-news-mrt573442689","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव को जिले में आएंगी पैरामिलिट्री फोर्स की 100 कंपनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव को जिले में आएंगी पैरामिलिट्री फोर्स की 100 कंपनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में आएगी पैरामिलिट्री फोर्स की 100 कंपनी
बिजनौर। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की जाएगी। फोर्स की 100 कंपनी की डिमांड की जा चुकी है। फिलहाल दो कंपनी जिले में पहुंच चुकी हैं। सीआरपीएफ के कमांडेंट ने भी दौरा किया है। संवेदनशील इलाकों के बारे में जानकारी भी जुटाई।
शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने चुनाव प्रभारीर एएसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह के साथ चुनाव सेल में बैठक की। जिसमें नामांकन प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं का खाका खींचा गया। तय किया गया कि उम्मीदवारों को पहले ही सूचित कर दिया जाए कि नामांकन के दौरान दो उम्मीदवार एक साथ नहीं आ सकेंगे। इसके अलावा चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं पर मंथन हुआ। सीआरपीएफ के कंमाडेंट भी मौजूद रहे। एसपी ने बताया कि पैरामिलिट्री फोर्स की 100 कंपनी की डिमांड की गई है। चुनाव से पहले ही जिले में फोर्स पहुंच जाएगी। बता दें कि दो कंपनी बीएसएफ पहुंच चुकी है। जोकि जिले में अलग जगहों पर पैदल मार्च किया।
बॉर्डर पर बैरियर लगाकर होगी चेकिंग
उत्तराखंड बार्डर और दूसरे जनपदों से लगी सीमा पर बैरियर लगाकर चेकिंग की जाएगी। खासकर शराब की तस्करी पर नजर रखी जाएगी। उत्तराखंड बॉर्डर पर बैरियर लगाए भी जा चुके हैं। इसके अलावा जिले के अंदर भी सभी थाना क्षेत्रों में बैरियर लगाकर चेकिंग प्वाइंट बनाए जाने हैं।