फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   10 injured in bus and tanker collision

रोडवेज बस और टैंकर की भिड़ंत में 10 घायल

Thu, 13 Feb 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
10 injured in bus and tanker collision
अफजलगढ़ में टैंकर बस की भिडंत। - फोटो : DHAMPUR
रोडवेज बस और टैंकर की भिड़ंत में 10 घायल
विज्ञापन

अफजलगढ़। हाईवे 74 पर बुधवार सवेरे सेंटमेरी स्कूल के सामने टैंकर और रामनगर डिपो की रोडवेज बस की भिड़ंत में बस में सवार 10 यात्री घायल हो गए। घायलों बस की खिड़की तोड़ कर बाहर निकालने के बाद इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से चार यात्रियों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

बुधवार सवेरे उत्तराखंड रामनगर डिपो की बस काशीपुर से हरिद्वार जा रही थी। बस में करीब डेढ़ दर्जन यात्री सवार थे। बस जैसे ही अफजलगढ़ से निकल कर धामपुर मार्ग स्थित सेंटमेरी स्कूल के समीप पहुंची तो सामने से आ रहे टैंकर और बस की भिड़ंत हो गई। हादसे में बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। यात्रियों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग घरों से निकलकर घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। बस की खिड़की और दरवाजे को तोड़ कर घायलों को बाहर निकाला गया। पुलिस की मदद से सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। घायलों में कासमपुरगढ़ी निवासी अजय मलिक पुत्र अनिल मलिक, रामनगर उत्तराखंड निवासी रहीस पुत्र रसीद, तहसीम पुत्र खुर्शीद, सीरवासुचंद्र निवासी जाहिदा अंसारी पुत्र छोटे, मुरलीवाला फार्म अफजलगढ़ निवासी दौलतराम पुत्र लालचंद्र, कल्लूवाला अफजलगढ़ निवासी मनोज शर्मा पुत्र महेशचंद व रोडवेज की परिचालिका सीमा पुत्री ओमप्रकाश, टैंकर चालक स्योहारा निवासी हाफिज पुत्र रहीस सहित आठ लोग घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने 108 एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। परिचालिका सीमा, रहीस, तहसीम को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बस में सवार अन्य यात्री मामूली रूप से चोटिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed