फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Young man killed by strangling

गला रेत कर युवक की हत्या

Thu, 19 Nov 2020 06:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
Young man killed by strangling
चौरी (भदोही)। बाजार से लगे ब्रह्माश्रम स्थित पूर्व मंत्री के निर्माणाधीन विद्यालय परिसर में बुधवार की रात एक युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई। रात करीब तीन बजे भ्रमण कर रहे डायल-112 (पीआरवी) के जवान परिसर के गेट पर खड़ी बाइक देखकर अंदर गए तो खून से सना शव मिला। इसके बाद पुलिस अधीक्षक समेत पुलिस के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। वारदात की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

चौरी थानाक्षेत्र के चनईपुर गांव निवासी शीतला प्रसाद यादव का पुत्र प्रमोद कुमार (32) वीसी (कुछ लोगों का समूह बनाकर आपस में रुपये का लेन-देन) चलाने का काम करता था। काम के सिलसिले में वह ज्यादातर घर से बाहर रहता था और देर रात घर पहुंचता था। उसकी पत्नी संगीता मायके गई थी। बुधवार की रात वह किन परिस्थितियों में घर से बाहर निकला, कोई नहीं जानता। रात करीब तीन बजे गश्त कर रही पुलिस की पीआरवी का वाहन जब उधर से गुजरा तो वर्षों से अधूरे पड़े पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र के निर्माणाधीन विद्यालय परिसर के गेट पर एक बिना नंबर की बाइक खड़ी देखकर पुलिसकर्मियों को शक हुआ। अंदर जाकर देखा तो खून से लथपथ शव पड़ा था। युवक का गला काटा गया था। उसी समय कस्बा चौकी प्रभारी भी मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव की पहचान करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई। प्रमोद छह साल की पुत्री और तीन साल के एक पुत्र का पिता था। हत्या की जानकारी मिलने पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया। एसपी रामबदन सिंह ने कहा कि वारदात की जांच की जा रही है। मामले का खुलासा शीघ्र किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed