गोपीगंज। नगर के बड़ा चौराहे से रविवार की सुबह स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता के लिए भदोही साइकिलिंग क्लब की तरफ से साइकिल यात्रा निकाली गई। यात्रा लाई बाजार, पड़ाव, कांजी हाउस, झिलियापुल, शहीद तिराहा, काली देवी होते हुए विहान बालिका आवासीय विद्यालय मिर्जापुर रोड पहुंची। जहां विद्यालय की वार्डन सारिका श्रीवास्तव, अध्यापिका अर्चना मौर्या, श्रद्धा रैकवार, अंकिता मोहन नामदेव, निधि बाजपेयी ने चालकों का स्वागत किया।
सारिका ने कहा कि लोग भाग दौड़ भरी जिंदगी में सबसे अनमोल धन अपने शरीर को ही भूल बैठे हैं। यही कारण है कि युवा तरुणाई में ही गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। विशेषकर गृहणियां जो पूरे घर का ख्याल रखती हैं, लेकिन योग और व्यायाम के अभाव में मोटापा, कमर दर्द और जोड़ों के दर्द की समस्या से जूझ रही हैं। प्रत्येक रविवार को क्लब के अध्यक्ष अताउल अंसारी के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकाली जाती है। यात्रा में प्रवीण श्रीवास्तव, इंद्रजीत सिंह, विनोद सिंह फौजी, विष्णु कांत पांडेय, राजीव जायसवाल, जगदीश यादव आदि शामिल हुए।