फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Information regarding legal rights was provided to women and girls.

Bhadohi News: महिलाओं और बालिकाओं को कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

Mon, 28 Sep 2026 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Information regarding legal rights was provided to women and girls.
वहिदानगर। मिशन शक्ति के तहत रविवार को जिले की महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। महिला थाना प्रभारी सीमा सिंह ने बताया कि महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकारों और अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सीतामढ़ी, गोपीगंज, ज्ञानपुर, भदोही के सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं और छात्राओं को जागरूक किया गया। उन्हें हेल्पलाइन नंबरों 181 (महिला सहायता), 1090 (महिला शक्ति) और 1098 (बाल सहायता) आदि महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी दी गई। इसके अलावा आपातकालीन सहायता के लिए 112 और पुलिस नियंत्रण कक्ष के लिए 1076 नंबर के बारे में जानकारी दी गई। महिला थाना प्रभारी ने महिलाओं को पॉक्सो एक्ट, दहेज निषेध अधिनियम और घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम आदि कानूनी अधिकारों के बारे में बताया गया। वहीं, उन्हें ऑनलाइन धोखाधड़ी, ऑनलाइन पीछा करने और फर्जी पहचान से संबंधित धोखाधड़ी से बचाव की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस की तरफ से महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। महिलाओं और बालिकाओं से अपील की है कि असुरक्षा या अपराध की स्थिति में तुरंत निकटतम पुलिस थाने या बताए गए सहायता नंबरों पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed