{"_id":"6637ea4b3ec68b513d09cf64","slug":"young-man-found-injured-on-roadside-dies-during-treatment-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-111746-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: सड़क किनारे घायल मिले युवक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: सड़क किनारे घायल मिले युवक की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
गोपीगंज। कोतवाली के मिर्जापुर रोड पर डोमनपुर गांव के पास बीते शुक्रवार को सड़क किनारे घायल मिले युवक की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की पहचान प्रयागराज के बरौत निवासी राकेश दुबे के रूप में हुई। वह नई बाइक लेने के बाद गोपीगंज निवासी अपने किसी दोस्त के साथ विंध्याचल दर्शन को निकला था।
प्रयागराज के बरौत निवासी राकेश दुबे (35) ने शुक्रवार को नई बाइक खरीदी। वह गोपीगंज निवासी अपने किसी दोस्त के साथ विंध्याचल दर्शन के लिए निकला था। शुक्रवार की शाम मिर्जापुर मार्ग के डोमनपुर गांव के पास सड़क किनारे घायलावस्था में मिला। लोगों की मदद से सीएचसी गोपीगंज पहुंचाया गया। जहां स्थिति गंभीर होने पर पहले जिला अस्पताल फिर वहां से वाराणसी रेफर कर दिया गया। इधर दो दिन से घर नहीं पहुंचे राकेश के परिजन परेशान होकर गोपीगंज कोतवाली पहुंचे। पुलिस को उसकी फोटो दिखाई तो परिजनों ने राकेश की शिनाख्त की।
रविवार को वाराणसी में इलाज के दौरान राकेश ने दम तोड़ दिया। परिवार वालो ने बताया कि युवक की बाइक घटनास्थल से दूर सही सलामत मिली है। उस पर एक भी खरोंच नहीं है। उसके साथ का युवक भी गायब है। उसके सिर पर चोट के निशान हैं। ऐसे में उसकी मौत कई सवाल छोड़ रही है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। पुलिस के अनुसार अगर तहरीर मिलती है तो मामले की जांच की जाएगी। मृतक तीन बहन के बीच इकलौता भाई था। वह किराना की दुकान चलाता था। उसके तीन बच्चे हैं।