{"_id":"67bb6cf7d8de10c7f90bf376","slug":"young-man-fell-into-a-well-lost-his-life-after-getting-trapped-in-the-swamp-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-122763-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: कुएं में गिरा युवक, दलदल में फंस कर गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: कुएं में गिरा युवक, दलदल में फंस कर गई जान
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के भभौरा गांव के मुस्लिम बस्ती से कुछ दूर एक युवक कुएं में गिर गया। दलदल युक्त कुएं में गिरने से युवक की मौत हो गई। वह रात से ही लापता था। सुबह पुलिस ने कुएं में शव मिलने की जानकारी होने पर शव बाहर निकाला तो उसकी पहचान हो सकी।
कोतवाली क्षेत्र के भभौंरा निवासी नसीम (35) पुत्र नन्हे शनिवार की देर रात घर से से शौच के लिए निकला था। सुबह परिजनों को सूचना मिली कि घर से कुछ दूर कुएं में एक व्यक्ति गिरा हुआ है। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर औराई पुलिस पहुंची और कुएं में गिरे युवक को बाहर निकाला। युवक की मौत हो चुकी थी। स्थानीय लोगों ने उसकी पहचान नसीम के रूप में की।
आसपास के लोगों ने बताया कि नसीम इसके पहले भी कुएं में कूद चुका है, लेकिन संयोग से वह बच गया था। स्थानीय लोगों के अनुसार कुएं में पानी नहीं था। कुआं दलदल युक्त हो गया था और उसमें कचरा भरा हुआ था। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक नशे का आदी था। आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में कुएं में गिर गया होगा और दलदल में फंसने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक को दो बेटियां और एक बेटा है। दोनों अभी छोटे हैं। पत्नी मंजू निशा का रो-रोकर बेहाल है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
उस कुएं में जा चुकी हैं कई जानें
ग्रामीणों का कहना है कि जिस कुएं में नसीम की मौत हुई है। उसमें इसके पहले भी लगभग पांच से छह लोगों की जानें जा चुकी हैं। अब तो लोग रात के अलावा दिन में भी कुएं के आसपास जाने से डरते हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार इसे ढकने की मांग की। गांव के ही धर्मेंद्र कुमार मिश्रा पप्पू ने बताया कि कुआं मुस्लिम बस्ती से कुछ दूर सुनसान इलाके में है। कुएं का कोई उपयोग भी नहीं होता। कुएं में पानी भी नहीं है, केवल दलदल बना हुआ है। लोग आसपास के खेतों का कचरा भी उसी में फेंक देते हैं।