फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Women demonstrated with bucket-box for drinking water

पेयजल के लिए कोइरौना की महिलाओं का प्रदर्शन

Thu, 03 Feb 2022 06:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 06:03 PM IST
विज्ञापन
Women demonstrated with bucket-box for drinking water
डीघ ब्लाक के कोइरौना पेयजल समूह योजना के सामने बृहस्पतिवार की सुबह महिलाओं ने बाल्टी-डिब्बा लेकर जलनिगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि दो माह से बंद पड़ी पेयजल योजना को 24 घंटे में चालू नहीं किया गया तो ग्रामीण अनशन शुरू करेंगे। महिलाओं को ग्राम प्रधान विवेक पांडेय ने समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

जलनिगम की कार्यप्रणाली से नाराज महिलाओं ने आरोप लगाया है कि कोइरौना बाजार स्थित पेयजल योजना 60 दिनों से ठप है। शिकायत करने के बाद भी विभागीय अधिकारी-कर्मचारी तकनीकी खराबियों को दूर कर चालू नहीं करा सके। पेयजल योजना से लगभग 10 गांव जुड़े हैं और उन्हें पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। विडंबना की बात यह है कि पेयजल योजना को अनवरत चलाने के लिए दो मोटर लगाई गई है। एक पंप की मोटर पहले से खराब थी दूसरी भी जल कर बंद हो गई। कई बार ऑपरेटर और जेई को सूचना दी गई, लेकिन समस्या जस की तस है। प्रदर्शन करने वालों में बेबी देवी, मीना देवी, सुशीला, पार्वती देवी, किरन देवी, रामकली देवी, राजकुमारी देवी आदि रहीं।
विज्ञापन

कोट
जानकारी होने पर मोटर बदलने के लिए वाराणसी से सामान मंगा लिया गया है। तीन दिन में मोटर लगाकर पेयजल योजना को चालू कर दिया जाएगा।-मुजिब अहमद, अधिशासी अभियंता, जलनिगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed