फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Changes to leave policy for PHC in-charges; patients to get relief

Bhadohi News: पीएचसी प्रभारियों के अवकाश में बदलाव, मरीजों को मिलेगी राहत

Fri, 16 Oct 2026 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Changes to leave policy for PHC in-charges; patients to get relief
ज्ञानपुर। जिले के ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए संचालित 20 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) के प्रभारियों के प्रतिकर दिवस (अवकाश) में बदलाव किया गया है। डीएम के निर्देश पर नई व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत अब 10-10 पीएचसी प्रभारियों को मंगलवार और शुक्रवार को अवकाश दिया जाएगा। इससे स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ होगी। वहीं जिले से एक साथ 20 की संख्या में डॉक्टर अवकाश पर नहीं रहेंगे।
विज्ञापन

जिले में ग्रामीण आबादी को प्राथमिक स्तर पर उपचार उपलब्ध कराने के लिए 20 पीएचसी संचालित हैं। यहां हर रविवार को स्वास्थ्य मेला लगता है। हर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला होने के कारण पीएचसी प्रभारियों का शुक्रवार के दिन अवकाश रहता था। डॉक्टर के एक साथ अवकाश होने पर इससे मरीजों को उपचार कराने में परेशानी होती थी। एक ही दिन सभी प्रभारियों के प्रतिकर पर रहने से स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकीय सेवाएं प्रभावित होने की आशंका रहती थी। मरीजों को उपचार के लिए दूसरे दिन आने या अन्य विकल्प तलाशने पड़ते थे। इस समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर व्यवस्था में संशोधन किया गया है। नई व्यवस्था के तहत अब पीएचसी प्रभारियों को अलग-अलग दिन अवकाश दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस दिन इस पीएचसी प्रभारी को मिलेगा अवकाश
सीएमओ डॉ. एसके चक ने बताया कि लालानगर, गिर्दबड़गांव, डेरवां, चकटोडर, कसियापुर, महजूदा, अर्बन नई बाजार, करियाव, हरिहरपुर, मर्दनपुन आदि पीएचसी के डॉक्टरों को मंगलवार को प्रतिकर मिलेगा। इसी तरह ममहर, जयरामपुर, मई हरोपट्टी, अमिलौरी, मकनपुर, जंगीगंज, कटरा, अर्बन गोपीगंज, पकरी, सेमराध को शुक्रवार को मिलेगा। प्रतिकरण से पहले प्रभारी नोडल, अधीक्षक को सूचना देगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed