फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The broken drain and chamber will be repaired at a cost of Rs 18 lakh during the rains.

Bhadohi News: बारिश में टूटी नाली और चेंबर की 18 लाख से होगी मरम्मत

Fri, 16 Oct 2026 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
The broken drain and chamber will be repaired at a cost of Rs 18 lakh during the rains.
सुरियावां। नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में बारिश के दिनों में टूटी नाली, चेंबर की तस्वीर जल्द ही बदलने वाली है। नाली टूटी होने के कारण राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। नाली की मरम्मत कराने के लिए 18 लाख रुपये का प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेजा गया है। बजट की स्वीकृति होते ही 15वें मद से कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

सुरियावां नगर में कुल 13 वार्ड हैं। विभिन्न वार्डों में यहां छोटी-बड़ी कुल करीब 65 से 70 नाली है। नगर प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार मलेपुर, सुबाष नगर, कुंदीपुर, गांधी नगर, शेखर आजाद, अभिया रोड, स्टेशन रोड पर नाली जर्जर है। नाली के चेंबर खुले हैं। इसकी मरम्मत करने के लिए शासन को प्रस्ताव तैयार करके भेजा गया है। बजट स्वीकृति होने पर काम शुरू होगा। यह काम 15वें वित्त आयोग से किया जाएगा। ईओ सुजीत कुमार ने बताया कि कई नाली जर्जर है, इसकी सूचना मिली है, जल्द ही इसे दुरुस्त कराया जाएगा। यह सारे कार्य 15वें वित्त के बजट से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed