फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Vegetables to be grown on 260 bighas during the Rabi season; registration begins.

Bhadohi News: रबी सीजन में 260 बीघे में उगेगी सब्जी, पंजीकरण शुरू

Fri, 16 Oct 2026 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Vegetables to be grown on 260 bighas during the Rabi season; registration begins.
ज्ञानपुर। किसानों को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने के लिए सरकार निरंतर बेहतर कदम उठा रही है। जिले में रबी सीजन के लिए सब्जी की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस बार 260 बीघा क्षेत्रफल में विभिन्न प्रकार की सब्जियों की खेती की जाएगी।
विज्ञापन

इसमें टमाटर, पत्ता गोभी, फूल गोभी और शिमला मिर्च आदि है। उद्यान विभाग में सत्यापन के बाद बीज वितरण किए जा रहे हैं। जिला उद्यान अधिकारी ममता यादव ने बताया कि बीज का वितरण सप्ताहभर से शुरू है।
विज्ञापन

सब्जी की नर्सरी डालने पर 21 दिन पौधे तैयार हो जाएगे। इसके लिए प्रथम आवक, प्रथम पावक के आधार पर किसानों का चयन प्रक्रिया शुरू है। उन्हें अनुदान पर उच्च गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्यान विभाग द्वारा तकनीकी जानकारी भी किसानों को लगातार दी जा रही है। इन प्रयासों से किसानों की आय में निश्चित रूप से उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इससे स्थानीय बाजार में ताजी और गुणवत्तापूर्ण सब्जियों की पर्याप्त हो सकेगी।

कार्यालय आने वाले किसानों को ड्रिप इरिगेशन तकनीक, जैविक खेती के फायदे के बारे में बताया जा रहा है। पिछले साल की तुलना में इस बार सब्जी का रकबा 40 बीघा बढ़ा है।
इस कदम का मुख्य उद्देश्य जिले को सब्जी उत्पादन में पूरी तरह आत्मनिर्भर बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed