फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Idols of Goddess Jagdamba installed in pandals; chants of devotion resound.

Bhadohi News: पंडालों में विराजीं मां जगदंबा की प्रतिमाएं, लगे जयकारे

Fri, 16 Oct 2026 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Idols of Goddess Jagdamba installed in pandals; chants of devotion resound.
कांवल गांव में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा । संवाद
ज्ञानपुर। शारदीय नवरात्र के पांचवे दिन शहर से लेकर गांव तक पूजा पंडालों में मां दुर्गा के पांचवें स्वरुप स्कन्दमाता की पूजा की गई। बृहस्पतिवार को कई इलाकों में डीजे पर भक्ति गीतों और उल्लास और उत्साह के बीच मां की प्रतिमाओं को पंडाल में पहुंचाया गया।
विज्ञापन

ज्ञानपुर के दुधनाथ मंदिर सहित अभोली, गोपीगंज, भदोही, चौरी सहित विभिन्न स्थानों पर प्रतिमा स्थापित की गई। सुबह से ही दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ पंडाल में दिखने लगती है। पूजा पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।
विज्ञापन

जिले के 546 गांव और सात निकाय में छोटे बड़े कुल 950 स्थानों पर मां की प्रतिमाएं स्थापित हैं। देवी मंदिर से लेकर इन पंडालों में रोजाना 12 से 14 लाख लोग दर्शन करने पहुंच रहे हैं। इन दिनों भक्ति और उत्साह संगम दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आकर्षक सजावट और रंग-बिरंगी रोशनी से सजे पंडाल श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सुबह से देर रात तक पंडालों में दर्शन-पूजन के लिए लोगों की आवाजाही बनी है।
वहीं, दुर्गा पूजा समितियों की ओर से पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के इंतजाम किए गए हैं। शाम होते ही पंडालों में देवी गीतों और जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया है।
पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूजा समितियां भी सक्रिय हैं। वहीं पुलिसकर्मी में मुस्तैद है, जो शाम को पूजा पंडाल के पास चक्रमण करते हैं। भवानीपुर डेरवा में मां भवानी दुर्गा समिति की ओर से दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया है। समिति के सदस्यों की ओर से पूजा आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई जा रही है।
व्यवस्था की जिम्मेदारी शशिभान सरोज, शिवांश मिश्रा, शुभम पांडेय, अभय पांडेय, शरद पांडेय, नायाब आदि मौजूद रहे। भिदिऊरा निवासी आचार्य गणेश पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार को मां दुर्गा के पांचवे स्वरुप स्कन्दमाता की पूजा की गई। मां को केला का भोग अर्पित किया जाता है।

वहीं कौलापुर के बेरासपुर गांव स्थित बाबा बेरासनाथ मंदिर परिसर में दुर्गा पूजनोत्सव मनाया जा रहा है।

कांवल गांव में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा । संवाद

कांवल गांव में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा । संवाद

कांवल गांव में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा । संवाद

कांवल गांव में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा । संवाद

कांवल गांव में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा । संवाद

कांवल गांव में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed