फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Woman trapped in bus and dragged 50 meters, body divided into two parts

Bhadohi News: बस में फंसकर 50 मीटर घिसटी महिला, दो हिस्सों में बंटा शरीर

Mon, 24 Feb 2025 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Woman trapped in bus and dragged 50 meters, body divided into two parts
मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) गेट के पास तेज रफ्तार बस की टक्कर से भदोही निवासी बाइक सवार श्रद्धालु अनीता पाल (27) की मौत हो गई। महिला बस में फंसकर 50 मीटर तक घिसटती चली गई। उनका शरीर दो हिस्सों में बंट गया। जबकि हादसे में पति और बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसा रविवार दोपहर करीब 3:50 बजे हुआ। वहीं, चालक बस लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

भदोही सुरियावा निवासी देव मणिपाल प्रयागराज में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। दोपहर को उनकी पत्नी अनीता अपने आठ साल के बेटे श्रेयांस के साथ संगम में स्नान करने आ रही थीं। फाफामऊ स्टेशन पर वह ट्रेन से उतर गईं। इसके बाद देव मणिपाल पत्नी और बेटे को बाइक से लेकर संगम की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन

एमएनएनआईटी चौराहे के आगे गंगाद्वार के पास बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बेटा और देव मणिपाल छिटककर दूर जा गिरे। उनके हाथ और पैर में चोटें आई हैं। जबकि अनीता बस में घसीटती हुई 50 मीटर तक आगे चली गईं। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, हादसे के बाद चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। शिवकुटी थाना पुलिस चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे से बस की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed